Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की बैठक में संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर मंथन, 17 मार्च विधानसभा घेराव और 1 अप्रैल कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आ...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ-पंचायत कमेटी गठन के जिला प्रभारी देवचंद मतलाम, पूर्व विधायक चंदन कश्यप और पूर्व विधायक राजमन बेंजाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कुल 13 प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन तथा बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति पर जोर दिया गया, ताकि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सके।

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। धान खरीदी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही गई। आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा राशन दुकानों में वितरण व्यवस्था में आ रही अनियमितताओं तथा केवाईसी की स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों, वन अधिकार पट्टा, एसआईआर से संबंधित विषयों तथा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 17 मार्च 2026 को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसी क्रम में 1 अप्रैल 2026 को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित कलेक्टोरेट घेराव कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति बनाई गई। ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में संगठन के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पदाधिकारियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने तथा पाम्पलेट और बैनर के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन सुभाष गुलाटी, महामंत्री बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने किया, जबकि अंत में संजय पानीग्राही ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

No comments