Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से शुरू हुई भाजयुमो की आध्यात्मिक यात्रा, सैकड़ों युवाओं के साथ निकला भव्य काफिला

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/दंतेवाड़ा, 16 मार्च 2026(विमलेंदु शेखर झा):   भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बस्तर के जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जगद...

जगदलपुर/दंतेवाड़ा, 16 मार्च 2026(विमलेंदु शेखर झा):  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बस्तर के जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जगदलपुर से दंतेवाड़ा तक एक भव्य आध्यात्मिक व सांगठनिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माथा टेकने और माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ों युवाओं के उत्साह के साथ काफिला दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुआ।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बस्तर संभाग की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के विभिन्न स्वरूपों और सिद्ध स्थलों के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और संगठन की मजबूती की कामना की। यात्रा के दौरान काफिला जगदलपुर से दंतेवाड़ा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बंजारीन घाट पहुँचा, जहाँ बंजारीन माता मंदिर में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माथा टेककर बस्तर की परंपरा के अनुसार मंगलमय यात्रा और लोककल्याण की प्रार्थना की।

यात्रा का मुख्य पड़ाव दंतेवाड़ा स्थित देश के प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में से एक माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ रहा। यहाँ पहुँचकर अभिलाष यादव और उनके साथियों ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कर बस्तर की खुशहाली और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दंतेवाड़ा पहुँचने पर बस्तर जिले की टीम का भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ काफिले की अगवानी की। इस दौरान मंदिर परिसर और मार्ग “माँ दंतेश्वरी की जय” के जयघोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ दंतेश्वरी की यह पावन धरा शक्ति और संकल्प का केंद्र है। बस्तर और दंतेवाड़ा के युवाओं का यह उत्साह केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ बस्तर की आस्था और पहचान का केंद्र है। आज हमने माँ दंतेश्वरी और बंजारीन माता के चरणों में नमन कर बस्तर की जनता की सुख-समृद्धि और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और माँ का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य गौरव कश्यप, डीकेश नाग, शरद श्रीवास्तव, जीवनाथ मौर्य, नरेश कोरी, रोहन कुमार, राहुल सोनी, अनिमेष चौहान, विकास पात्रों, मयंक दीवान, शिवनन्दन पेगड़, विक्रम ठाकुर, रवि नेताम, जसवंत जोशी, राज पांडे, योगेश पाणिग्रही, रमेश नायडू, उत्तम साहू, ब्रिजेश कपूर, जय जोशी, तमिश नायडू, अजय शुक्ला, अनिल राजपूत, सोनू रंगारी सहित बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments