Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में महिला सशक्तिकरण की अग्रणी अधिवक्ता हेलिना मोजेस गिरीधन सम्मानित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    शहर के होटल अविनाश में शिक्षा एवं प्रकाश कुंज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर ...

जगदलपुर:   शहर के होटल अविनाश में शिक्षा एवं प्रकाश कुंज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं अधिवक्ता श्रीमती हेलिना मोजेस गिरीधन को “एक्सीलेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम में हिंदी एवं मराठी फिल्म निर्माता सुबोध चक्रवाती, टीवी एवं फिल्म अभिनेता कमल वर्धावन, दुबई से आईं बिजनेसवुमन कोमल मेम तथा कार्यक्रम के आयोजक हम जाफरी ने श्रीमती हेलिना मोजेस गिरीधन को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता हेलिना मोजेस गिरीधन लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं के अधिकारों और कानूनी जानकारी से जुड़े कानूनी शिविरों का आयोजन करती रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में महिलाओं को न्याय और आत्मविश्वास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती हेलिना मोजेस गिरीधन ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए वे आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

No comments