Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जलकर बकायेदारों को बड़ी राहत: अधिभार (ब्याज) में 100% छूट, 30 अप्रैल तक मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में आम नागरिकों को राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में कुल...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में आम नागरिकों को राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिसमें एजेंडा क्रमांक 10 को सर्वसम्मति से पारित करते हुए जलकर बकायेदारों के लिए विशेष योजना लागू की गई।

इस निर्णय के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी, जिन्होंने पिछले दो वर्षों या उससे अधिक समय से जलकर का भुगतान नहीं किया है। नगर निगम ने इन सभी बकायेदारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया है, ताकि वे अपने बकाया का निपटारा कर सकें।

नगर निगम द्वारा “वन टाइम सेटलमेंट (OTS)” योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत बकाया जलकर पर लगने वाले अधिभार (ब्याज) में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को केवल मूल राशि जमा करनी होगी और उनका पूरा बकाया समाप्त हो जाएगा।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि इस प्रस्ताव पर सदन में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर एकमुश्त भुगतान कर अपने बकाया का निपटारा करें।

नगर निगम के जलकार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने इसे नागरिकों के लिए विशेष अवसर बताते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक चलने वाली यह योजना बकायेदारों को बड़ी राहत देगी। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिनसे संपर्क कर उपभोक्ता अपने बकाया की जानकारी और भुगतान प्रक्रिया में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस निर्णय को आम नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में जलकर बकायेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments