Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

चैत्र नवरात्र महोत्सव पर विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविर।

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- चैत्र नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मां दंतेश्वरी मंदिर कैंपस में जिला आयुष विभाग दंतेवाड़ा द्वारा निः श...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- चैत्र नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मां दंतेश्वरी मंदिर कैंपस में जिला आयुष विभाग दंतेवाड़ा द्वारा निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया जिसमें भक्त श्रद्धालु के स्वास्थ्य का आयुष पद्धति द्वारा उपचार किया गया ,शिविर में निः शुल्क दवाई वितरण के साथ ही प्रतिदिन अलग अलग स्वास्थ्य वर्धक पेय और काढ़ा का वितरण भी किया गया।


जिसमे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने हेतु गुलकंद जूस,पेट को ठंडा रखने और पाचन सुधारने हेतु सौंफ जूस,एसिडिटी और त्वचा रोग ,अनिद्रा थकान हेतु पुदीना जूस जैसे पेय पदार्थ वितरित किया गया साथ ही मौसमी बीमारी  से बचाव हेतु आयुष काढ़ा भी पिलाया गया।


शिविर में वात रोग,त्वचा रोग,पेट रोग,सर्दी बुखार,न्यूरोपैथी के मरीज भी पहुंच कर  लाभ लिए।

शिविर में  डॉक्टर बी  भूआर्य,डॉक्टर आर साकेत,डॉक्टर जगदम्बा पंडा,डॉक्टर सुनीता पंडा,डॉक्टर संतोष बर्मन,डॉक्टर प्रभजोत कौर ने अपनी सेवाए दी, साथ ही स्टाफ में नेतराम कंवर,भीष्मलाल,लक्ष्मण राम,और एम पी डब्लू स्टाफ ने सहयोग किया। शिविर में लगभग 1300 से अधिक मरीज  ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा 2000 से अधिक लोगो को जूस /काढ़ा वितरित किया गया




जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर जे आर नेताम ने नियमित रूप से शिविर गतिविधि पर नजर  रखते हुए प्रत्साहित किया।

शिविर का अयोजन संचालक आयुष विभाग रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया ।

No comments