जगदलपुर,(विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम आसना (भानपुरी मं...
जगदलपुर,(विमलेंदु शेखर झा):
भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम आसना (भानपुरी मंडल) में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के माध्यम से ही मजबूत बनता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं संगठनात्मक संरचना से परिचित कराना है, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ जनसेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है, और यही भावना संगठन को अन्य दलों से अलग बनाती है।
कार्यशाला में ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने "कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि" विषय पर अपने विचार रखे। वहीं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तृत जानकारी दी।
डा. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन, श्रीनिवास मिश्रा ने संगठन के इतिहास एवं विकास, तथा आशुतोष आचार्य ने सोशल मीडिया की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र आर्य, ललिता बघेल, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, सुब्रतो विश्वास फूलसिंह सेठिया,आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, खीतेश मौर्य, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, लक्ष्मी कश्यप, पूनम सिन्हा ,राजपाल कसेर, शैलेन्द्र भदौरिया, जयराम दास,भानपुरी मण्डल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, रामप्रसाद मौर्य, तुलसी कश्यप, निर्देश दीवान,विजय पाण्डेय, दिलीप पाणिग्रही, दयानिधि ठाकुर,हरदेव बघेल, सुरेश कश्यप, संतोष बघेल,विनय सोना,आदर्श ठाकुर, विकास पात्रों,रोहन घोष, मयंक दीवान,हरिराम मण्डावी, विनय राजू, आनंद झा, विनोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ।


No comments