लोहंडीगुड़ा: पीएम श्री प्राथमिक शाला गुमियापाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ट्राइबल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का...
लोहंडीगुड़ा:
पीएम श्री प्राथमिक शाला गुमियापाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ट्राइबल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक वेश-भूषा, पारंपरिक नृत्य और जनजातीय खान-पान की झलक प्रस्तुत करते हुए अपनी समृद्ध संस्कृति को जीवंत रूप में सामने रखा।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और जोश ने यह साबित कर दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच भी है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य, कलम सिंह, मनीष पोयम, धनी सेठिया, लखीधर सेठिया, संवेद्र सेठिया, सरपंच श्रीमती पोदये, पंचगण, एबीओ हरेंद्र ठाकुर, लच्छिन नाग, सत्य नारायण पटेल, स्कूल के प्रधानाचार्य, आश्रम अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता ने क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।


No comments