Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महारानी अस्पताल में 25 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर, सेवा भावना को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):  शहर के महारानी अस्पताल में 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत ...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): शहर के महारानी अस्पताल में 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान शासकीय अस्पताल के सहयोग से रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

फाउंडेशन द्वारा रक्तदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। शिविर में भाग लेने वाले लोगों के लिए जूस, बिस्किट एवं फल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे वे सुरक्षित और सहज रूप से रक्तदान कर सकें।

ब्रांच जगदलपुर के मुखी गोवर्धन दास नवतानी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रक्त की कमी जैसी गंभीर समस्या को दूर करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशंसा पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे उनका उत्साहवर्धन किया जा सके।

No comments