Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में विकास की नई रफ्तार: 86 सड़कों का भूमिपूजन, 235 किमी नेटवर्क से बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)   बस्तर जिले में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय न...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)  बस्तर जिले में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत 86 सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 235.45 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जगदलपुर स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और यह क्षेत्र के आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनेगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने इसे बस्तर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप से भी मुलाकात की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की विकासोन्मुख नीतियों से बस्तर में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।

इन सड़कों के निर्माण से लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

No comments