जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन गांव चलो अभियान के तहत नगरनार...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन गांव चलो अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के खुटपदर मंडल माड़पाल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन एवं नगरनार ब्लॉक प्रभारी उमाशंकर शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया के नेतृत्व में किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी के गठन की प्रक्रिया को मजबूत करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाएं, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र साहनी, नीलुराम बघेल, पूर्णिमा सिरिल, प्रभुदास, बलराम कोकडू, राजेश कश्यप, सीताराम कश्यप, लेखन बघेल, रामलू, सोहन नायक, भुवन, कमलेश, मनोज, राजेंद्र, हरिसिंह, सुखदेव, भागीरथी, दया, बुदरू, नीलकंठ, जयमन, गौरी, तुलसी, राधामनी, जोमनी, फूलमती, हेमा, खुदरी, रुपाया, सोमधर, सोनधर, गुरु, सोहन, राम, दशरथ, लक्ष्मी नारायण, सायबो, धनुर्जय, चैतराम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
मिशन गांव चलो अभियान के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, और ऐसी बैठकों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है।


No comments