Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में 43 हितग्राहियों को लॉटरी से आवास आवंटित, ऋण मेला भी बना सहारा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : नगर पालिक निगम जगदलपुर ने शहर के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी पहल करते हुए एएचपी घटक मोर मकान  मोर आस योजना के...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : नगर पालिक निगम जगदलपुर ने शहर के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी पहल करते हुए एएचपी घटक मोर मकान  मोर आस योजना के तहत 43 पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आवंटित किए। इस मौके पर हितग्राहियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऋण मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत धरमपुरा स्थित मोटरू ब्रदर्स एवं ऊर्जा प्रॉपर्टी के 208 यूनिट तथा हाटकचोरा में ऊर्जा प्रॉपर्टी के 58 यूनिट में निर्मित आधुनिक G+3 आवासों को शामिल किया गया। इन आवासों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे हितग्राहियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण जीवन मिल सके।

यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के सबके लिए आवास विजन के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री Arun Sao के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, योगेंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी अमर सिंह तथा निगम और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

नगर निगम के इस प्रयास को शहर में पारदर्शी और त्वरित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों से न केवल हितग्राहियों को शीघ्र आवास मिल रहा है, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता भी सहज रूप से उपलब्ध हो रही है, जिससे उनका घर का सपना साकार हो रहा है।

No comments