Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में भाजपा महिला मोर्चा का विस्तार, 13 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 13 मंडलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषण...

जगदलपुर:    भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 13 मंडलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस फैसले को आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

                                     श्रीमती माधवी मण्डल

                    पश्चिमी नगर मण्डल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

जगदलपुर शहर के दो प्रमुख मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पश्चिमी नगर मंडल में माधवी मंडल और पूर्वी नगर मंडल में रेखा सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों ही कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

                                       श्रीमती रेखा सिंह

                      पूर्वी नगर मण्डल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए अन्य मंडलों में भी नियुक्तियां की हैं। इनमें नगरनार से लक्ष्मी घरत, नानगुर से करुणा कश्यप, लोहण्डीगुड़ा से मंगला मुचाकी, बास्तानार से किरण पोयाम, दरभा से ललिता कश्यप, तोकापाल से बसंती कश्यप, भानपुरी से जमुना कश्यप, बस्तर से अनिता कश्यप, सरगीपाल से खेमेश्वरी कश्यप, बकावंड से गीता हिकमी और करपावंड से फूलमनी कश्यप को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी अध्यक्ष पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़कर भाजपा अपने जनाधार को और मजबूत करेगी।

No comments