Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पुसौर का बदलता स्वरूप: करोड़ों के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें -

रायपुर:   प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पुसौर नगर पंचायत में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक...

रायपुर:  प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पुसौर नगर पंचायत में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन, पुष्पवाटिका उद्यान, चंदन तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद नगर पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते हुए विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने पर जोर दिया, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास संभव है। उन्होंने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग की अपील भी की।

करोड़ों की लागत से हो रहे प्रमुख कार्य पुसौर नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इसमें पुष्पवाटिका उद्यान निर्माण के लिए लगभग 2.92 करोड़ रुपये, बोरोडीपा चौक से कॉलेज तक बीटी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 4.08 करोड़ रुपये, चंदन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 2.10 करोड़ रुपये और लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए करीब 99 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा तेलीतार तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुसौर में चल रहे इन विकास कार्यों से न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

No comments