जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब तेज़ी पकड़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब तेज़ी पकड़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम में चेम्बर के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों गोल बाजार और मेन रोड का भ्रमण कर व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया।
भ्रमण के दौरान चेम्बर टीम ने व्यापारियों को संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इस पहल का सकारात्मक असर देखने को मिला, जहां एक ओर पुराने सदस्यों ने अपने सदस्यता का नवीनीकरण कराया, वहीं बड़ी संख्या में नए व्यापारी भी चेम्बर से जुड़ते गए।
व्यापारियों ने चेम्बर की इस पहल की सराहना करते हुए संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से व्यापारियों की समस्याओं को एक मजबूत मंच मिलता है और उनके हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी संभव होती है।
चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकजुटता पर निर्भर करती है। सभी व्यापारियों के सहयोग और विश्वास से ही चेम्बर व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास के लिए बेहतर कार्य कर सकता है।
इस सफल अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यापारियों में चेम्बर के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है और संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है।


No comments