जगदलपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के आड़ावाल-7 मंडल के आसना गांव में संगठन को जमीनी स्तर पर ...
जगदलपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के आड़ावाल-7 मंडल के आसना गांव में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नेतृत्व किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है, जिसके लिए बूथ स्तर पर सशक्त टीम का गठन बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, प्रभारी उमाशंकर शुक्ला तथा नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को सक्रिय बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव स्तर पर आमजन से सतत संपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान वीरेंद्र साहनी, रोहित पाणिग्रही, मुड़िया राम कश्यप, सुनीता सिंह, विशाल खंबारी, प्रवीण देहारी, नितेश जोशी, महेश राव, राजू राम, सुजीत मिश्रा, त्रिनाथ, तुलसी सेठिया, वेद प्रकाश, गणेश सेठिया, मोतीराम, नरसिंह, सूरज पुजारी, विश्वनाथ भारती, यशवंत पाणिग्रही, सावित्री कश्यप, प्रकाश नायडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments