जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नानगुर ब्लॉक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने क...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नानगुर ब्लॉक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पूसपाल जोजल और हाट पदमूर में बूथ एवं सेक्टर कमेटियों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक दीपक बैज के निर्देश, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन तथा नानगुर प्रभारी एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन शहर जिला कांग्रेस महामंत्री एवं नानगुर सह प्रभारी विजय सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना है। बूथ और पंचायत स्तर की कमेटियों को सक्रिय बनाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी के गठन, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार, स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुन्दर जी, मंडल अध्यक्ष चमन लाल देहारी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुरेश जी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभय प्रताप सिंह, कमल सेठिया, एनएसयूआई जिला महासचिव राहुल, गोपीनाथ, कृष्णा, टी. लक्ष्मी, मनी राम, खैमराज सेठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments