कोंडागांव: भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गय...
कोंडागांव:
भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रीगरी के निर्देश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती गायत्री साय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट, अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, रंजन बैध, संदीप कुमार, गुलशन कुमार नेताम एवं तिरथ कुमार मानिकपुरी ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने सरल भाषा में विभिन्न कानूनों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बच्चों के अधिकार और शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और जागरूकता अभियान को सराहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा विधिक जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।


No comments