Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महारानी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की परख, कमिश्नर ने अटल आरोग्य लैब का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को शहर के महारानी अस्पताल स्थित अटल आरोग्य लैब का सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेव...

जगदलपुर:    बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को शहर के महारानी अस्पताल स्थित अटल आरोग्य लैब का सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुलभता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं, जांच प्रक्रियाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं को बारीकी से परखा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि अटल आरोग्य लैब में वर्तमान में 134 प्रकार की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें एक ही छत के नीचे निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है, जहां प्रतिदिन लगभग 2200 से 2300 मरीज जांच सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

कमिश्नर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि मरीजों को जांच रिपोर्ट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी जांचें निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में सेवाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों के समावेश और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. महेश शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, डॉ. सी. मैत्री सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कमिश्नर को लैब की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवाओं में यह पहल आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जहां एक ही स्थान पर त्वरित और निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।

No comments