Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को मिला पक्का घर, प्रशासन ने गृह प्रवेश में दी नई जिंदगी की सौगात

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बस्तर जिले के मालेवाही गांव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी के जीवन में एक नई ...

जगदलपुर:

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बस्तर जिले के मालेवाही गांव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी के जीवन में एक नई शुरुआत हुई। गुरुवार को उनके नव-निर्मित पक्के मकान में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन विशेष रूप से शामिल हुए।

गृह प्रवेश के दौरान अधिकारियों ने बुधरी और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर और सुरक्षित भविष्य की कामना की। वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली बुधरी के लिए यह आवास सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बनकर सामने आया है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित परिवारों को इस योजना से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बुधरी के पति स्वर्गीय फागूराम की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार को संभालने के लिए शासन ने संवेदनशील पहल करते हुए उनके पुत्र रमेश को शासकीय सेवा में भृत्य पद पर नियुक्ति दी। साथ ही विशेष योजना के तहत आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी बुधरी के नए घर के लिए बधाई दी और उनके सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की। यह पहल न केवल एक परिवार के पुनर्वास की कहानी है, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है।

No comments