कांकेर(विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के मूरव...
कांकेर(विमलेंदु शेखर झा):
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद कांकेर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल किसी भी यात्री की हालत को लेकर आधिकारिक रूप से गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका, जिसके बाद मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


No comments