Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.5 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):  शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11.525 किलो अवै...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):

 शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11.525 किलो अवैध गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से एक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रावती नए पुल के नीचे दो युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल (क्रमांक OD02AB0787) के साथ खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अनिल खोरा और ललित बाग, निवासी ओडिशा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.525 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में अरुण मरकाम, लंबोदर कश्यप सहित कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments