दंतेवाड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ...
दंतेवाड़ा:
ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की गई। इस पहल से जिले के दूरस्थ गांवों में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की जानकारी अब सीधे लोगों तक पहुंचेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय रायपुर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विजय वसंत रायकवाड, श्री मोहित सिंगल, लीड बैंक मैनेजर श्री सुरेन्द्र कुमार काकड़े, बैंक मैनेजर श्री मनोज कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीपीएम श्री धर्मेंद्र ठाकुर सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत, ऋण सुविधाओं, बीमा योजनाओं तथा डिजिटल भुगतान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे न केवल लोगों की वित्तीय समझ बढ़ेगी, बल्कि वे विभिन्न सरकारी और बैंकिंग योजनाओं का लाभ भी आसानी से उठा सकेंगे।
अधिकारियों ने इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। उनका कहना है कि वित्तीय साक्षरता से ही आत्मनिर्भरता की राह मजबूत होती है और यह वैन उसी दिशा में एक सार्थक पहल साबित


No comments