Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गुणवत्ता से समझौता नहीं: खराब सड़कों को उखाड़कर फिर से बनाने के सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें -

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभ...

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा):

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा ने 11 अप्रैल को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की हकीकत जानी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही और पहले से पूर्ण सड़कों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में कुछ सड़कों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर मुख्य अभियंता ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी निर्माण कार्य में खामियां पाई गई हैं, उन हिस्सों को तुरंत उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य अभियंता शर्मा ने यह भी कहा कि अब क्षेत्र नक्सल प्रभाव से काफी हद तक मुक्त हो चुका है, ऐसे में विकास कार्यों में तेजी लाना जरूरी है। सभी सड़क निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही न 

No comments