कोंडागांव(विमलेंदु शेखर झा): मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत पल्ली में सामूहिक आदर्श विवाह एवं 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयो...
कोंडागांव(विमलेंदु शेखर झा):
मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत पल्ली में सामूहिक आदर्श विवाह एवं 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लता उसेंडी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव) शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की तथा योजना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता शोरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोंडागांव) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नरपति पटेल (अध्यक्ष, नगर पालिका कोंडागांव), जसकेतु उसेंडी (उपाध्यक्ष, नगर पालिका कोंडागांव), अनिता कोर्राम (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कोंडागांव) एवं टोमेंद्र ठाकुर (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कोंडागांव) उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त नंदकुमार राठौर (सभापति एवं सदस्य, जिला पंचायत कोंडागांव), धंजू मरकाम (अध्यक्ष, उत्तर मंडल) एवं ममता नेताम (जनपद सदस्य) सहित क्षेत्र के सरपंचगण, जनपद सदस्य एवं विभिन्न पार्टी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस सामूहिक विवाह समारोह में अनेक जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। आयोजन के दौरान गायत्री महायज्ञ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सामूहिकता का संदेश देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को भी दर्शाया।


No comments