Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घंटों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

यह भी पढ़ें -

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : शहर में कानून व्यवस्था को लेकर कांकेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित की है। सेन चौक स्थित मिलन मार्केट ...

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : शहर में कानून व्यवस्था को लेकर कांकेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित की है। सेन चौक स्थित मिलन मार्केट की एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर लगभग 27,050 रुपये मूल्य के सिगरेट, पान मसाला एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिवा बाल्मिकी और भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

No comments