Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मजबूत बूथ, मजबूत संगठन: दंतेवाड़ा में कांग्रेस की अहम बैठक, 15 अप्रैल तक कमेटी गठन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें -

  दंतेवाड़ा(विमलेंदु शेखर झा): जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ...

 दंतेवाड़ा(विमलेंदु शेखर झा):

जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रभारी रेखचंद जैन ने की, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी बूथ एवं पंचायत स्तर की कमेटियों का गठन 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर उसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को देने के निर्देश भी दिए गए।

प्रभारी रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है, जो आगामी चुनावों में जीत की नींव रखेगा।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने, हर पंचायत तक संगठन को सक्रिय बनाने और जनसमस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बूथ एवं ग्राम पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की नीतियों को सीधे जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा, पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, शकील रिजवी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

No comments