Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मजदूर दिवस पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया श्रमिकों का सम्मान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):   अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों को माल्यार्पण, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर महावीर बघेल, कृष्णा यादव, ओमप्रकाश उइके, नरेंद्र बघेल, बालचंद्र बघेल और सौरभ कुमार सहित कई श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने हर कठिन परिस्थिति में अपने परिश्रम और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार उनके सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत है।

वहीं, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव श्रमिकों के हितों के संरक्षण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सह संयोजक कृष्णा ठाकुर, चंद्रप्रकाश शुक्ला, लाला किशोर महावर, रितेश सोनी, रूपेश जैन, मनोज पटेल, मनीष जैन, आनंद झा, बृजेश कपूर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments