जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय ने जनवरी–जून 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थ...
जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय ने जनवरी–जून 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नियमित, स्वाध्यायी, भूतपूर्व एवं एटीकेटी परीक्षार्थी 5 मई 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 6 मई से 8 मई 2026 तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में सत्यापन हेतु 9 मई 2026 तक जमा करनी होगी। इसके पश्चात महाविद्यालयों द्वारा सत्यापित दस्तावेजों सहित विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय को 11 मई 2026 तक भेजना अनिवार्य रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही जारी रहेगी। साथ ही सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को समय-सीमा की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा आवेदन से वंचित न रह जाए।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।



No comments