Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महिला आरक्षण और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों तथा महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को बस्तर जिला...

जगदलपुर: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों तथा महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर इकाई ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता दलपत सागर समुद्र चौक पहुंचे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लागू करने के नाम पर केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना और परिसीमन का हवाला देकर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने में देरी की जा रही है। कांग्रेस की मांग है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ही 543 लोकसभा सीटों और सभी विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बातें केवल विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सदनों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर सरकार को अपनी वास्तविक मंशा साबित करनी चाहिए। सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार यदि सच में महिला सशक्तिकरण चाहती है तो महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के लागू करे।

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

सुशील मौर्य ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है और यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस पार्टी और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,महामंत्री अभिषेक नायडू,विजय सिंह,जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान,सुषमा सुता,प्रशांत जैन,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,मंडल अध्यक्ष गौतम पाणिग्रही,अमरनाथ सिंह, ललिता राव,सेक्टर अध्यक्ष आशीष बघेल,प्रकाश अग्रवाल,अपर्णा बाजपेयी,विजेंद्र ठाकुर,मन्नू सेन,शादाब अहमद,रंगा राव,आदर्श दलाई,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,एस नीला,मनिता राऊत,आकिब रजा,अंकित सिंह,कृष्णा,ज्योति राव,कमला भत्तरा,प्रतिमा बिसाई,लोकेश नंदा,दुशाल काले,शंकर सेन,मयंक झा,वैभव,अंफ़ाज खान,अनस खान,जीवन दास,राजा कश्यप,लोकेश नंदा,प्रकाश कश्यप,अमित बघेल,गीता नाग,शकुन नाग,ज्योति कश्यप,नरेंद्र कश्यप,सोनिया नेताम,एनड्रियास नाग,मनोहर ठाकुर,बबलू पाढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments