जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी का मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आगमन हुआ। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके ...
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी का मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आगमन हुआ। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
वित्त मंत्री के आगमन पर महापौर श्री संजय पांडेय, सीजी बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी तथा नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बताया गया कि वित्त मंत्री श्री चौधरी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम बस्तर संभाग में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
वित्त मंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान नवाचार और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है।


No comments