कोण्डागांव: युवाओं और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वर...
कोण्डागांव: युवाओं और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटीआई), कोण्डागांव द्वारा विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्थान द्वारा 5 मई 2026 से 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए रहने, खाने और प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इतना ही नहीं, प्रतिभागियों को आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।इसके साथ ही संस्थान में मोबाइल रिपेयरिंग और चार पहिया वाहन ड्राइविंग जैसे व्यावसायिक कोर्स के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं, जिससे युवा तकनीकी और रोजगारपरक कौशल हासिल कर सकें।
इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकसूची, बैंक पासबुक की छायाप्रति और 5 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आरसेटीआई, कोण्डागांव में संपर्क करना होगा।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9301104537 और 7974183998 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



No comments