जगदलपुर: बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नगरनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध ...
जगदलपुर: बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नगरनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 10.952 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 47 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका (NH-63) के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी :
अखिल मोहम्मद शेख (60 वर्ष), निवासी वरोरा, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
संतोष शंकरराव बावणकर (50 वर्ष), निवासी चिमुर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
जप्त सामग्री:
10.952 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹5,47,600)
1 एंड्रॉयड मोबाइल (₹6,500)
नगद ₹2,170
कुल जप्ती: ₹5,56,270
दिनांक 30 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पीले रंग के “विमल पान मसाला” बैग में गांजा लेकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धनपुंजी नाका पर चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक कृष्णा भारती सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


No comments