Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

राज्यपाल श्री रमन डेका का बस्तर दौरा, अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रविवार को जगदलपुर पहुँचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस जगदलपुर म...

जगदलपुर:   छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रविवार को जगदलपुर पहुँचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस जगदलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।

राज्यपाल श्री डेका के इस दौरे को बस्तर क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान वे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। उनके इस प्रवास से बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments