Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

धरमपुरा में लगा स्वास्थ्य महाकुंभ, 181 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत धरमपुरा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को एक व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच श...

जगदलपुर:  मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत धरमपुरा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को एक व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में कुल 181 नागरिकों की जांच और उपचार किया गया, वहीं सभी मरीजों को शासन की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। विशेष पहल के तहत टीबी संक्रमण की समय पर पहचान के लिए उच्च जोखिम वाले 96 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे परीक्षण किया गया, जो शिविर की प्रमुख उपलब्धि रही।

विशेषज्ञ सेवाओं के अंतर्गत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ध्रुव और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रेखा चौहान ने हड्डी और जोड़ों के दर्द से पीड़ित 43 मरीजों का परीक्षण व उपचार किया। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम द्वारा 161 लैब टेस्ट, 69 लोगों की बीपी जांच और 47 मरीजों की शुगर जांच की गई।

दंत स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देते हुए 110 लोगों की ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग की गई और उन्हें दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, नेत्र विभाग की टीम ने 65 लोगों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद के 10 नए मरीजों की पहचान की, जिन्हें आगे बेहतर उपचार और सर्जरी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इस सफल आयोजन में डॉ. लक्ष्मी, डॉ. शमीम, नेत्र विभाग की टीम, शहरी स्वास्थ्य मितानिनों, प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।

No comments