Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 96% उपस्थिति दर्ज

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    बस्तर विकासखंड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ...

जगदलपुर:   बस्तर विकासखंड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूल सेजस बालक बस्तर, हायर सेकेंडरी स्कूल मुंडागांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बालक भानपुरी शामिल रहे।

इस परीक्षा में कुल 557 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 538 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार लगभग 96 प्रतिशत की प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की गई, जो छात्रों में परीक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह को दर्शाती है।

परीक्षा का एक प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि दो दिव्यांग विद्यार्थियों  चंद्राकर मंडावी (माध्यमिक शाला कोटेकामा) और युगेश्वरी (माध्यमिक शाला कुंगारपाल) ने भी परीक्षा में भाग लेकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, शिक्षक अविनाश सेत एवं मानेकर कुरंगा ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समग्र रूप से परीक्षा का आयोजन सफल और व्यवस्थित रहा, जो शिक्षा विभाग की सतर्कता एवं समन्वय को दर्शाता है।

No comments