Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांकेर में IED विस्फोट: डीआरजी के 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें -

  कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए एक दर्दनाक IED विस्फोट मे...

 कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए एक दर्दनाक IED विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, टीम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन और आईईडी निष्क्रिय करने के अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर कई आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। बावजूद इसके, जंगलों में पहले से लगाए गए विस्फोटक अभी भी खतरा बने हुए हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

No comments