विभिन्न जिलों और विकासखंडों में बैठकों का आयोजन, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन जगदलपुर( विमलेंदु शेखर झा) आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्...
विभिन्न जिलों और विकासखंडों में बैठकों का आयोजन, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
जगदलपुर( विमलेंदु शेखर झा)
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान विभिन्न जिलों एवं विकासखंडों में संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।
बैठकों में सौरभ झा ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर पन्ना प्रभारी तथा विकासखंड स्तर पर खंड प्रभारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान, प्रदेश संयुक्त सचिव शुभम सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दंती तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौरभ झा का स्वागत किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।



No comments