Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विश्व रक्तदाता दिवस पर 89 यूनिट रक्तदान, रेडक्रॉस के शिविर में उमड़ा जनसैलाब

यह भी पढ़ें -

महापौर संजय पांडे और अभिषेक तिवारी ने भी किया रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): विश्व रक्तदाता दिवस के विधायक किर...

महापौर संजय पांडे और अभिषेक तिवारी ने भी किया रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):

विश्व रक्तदाता दिवस के विधायक किरणदेव की उपस्थिति में महापौर संजय पांडे एवं अभिषेक तिवारी ने रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, सचिव संजय बसाक एवं उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, थैलेसीमिया, सिकलसेल तथा गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर एवं आईपीएस वाइफ्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महारानी अस्पताल जगदलपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लेकर मानवता की मिसाल पेश की।

विधायक किरणदेव की उपस्थिति में महापौर संजय पांडे एवं अभिषेक तिवारी ने रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, सचिव संजय बसाक एवं उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, थैलेसीमिया, सिकलसेल तथा गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।


'सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन' की थीम पर आयोजित शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। पहले ही घंटे में 40 से अधिक पुलिस जवानों ने पंजीयन कराकर रक्तदान किया। दिनभर चले शिविर में कुल 89 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि चिकित्सकीय कारणों से 43 इच्छुक व्यक्तियों का रक्त नहीं लिया जा सका।

शिविर में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। श्वेता अलेक्जेंडर एम. चेरियन, सविता देवांगन और निशा नायक ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान शिविर में आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, रेडक्रॉस पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महारानी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पांडे, काउंसलर रोमा, रीटो तम्बी एवं चिकित्सकीय टीम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। रक्तदान से पहले प्रत्येक दाता की स्वास्थ्य जांच की गई। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को ओआरएस, फल एवं अल्पाहार प्रदान किया गया तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments