Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा ने नौ मंडलों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और जनजातीय समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ज...

जगदलपुर:    भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और जनजातीय समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के नौ मंडलों में अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने करपावण्ड, बकावण्ड, सरगीपाल, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, दरभा तथा जगदलपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडलों में नई टीमों की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न मंडलों के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनजातीय समाज की समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा जताई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में करपावण्ड मंडल में सुदराम कश्यप, बकावण्ड में कमलराम मौर्य, सरगीपाल में पाकलूराम कश्यप, जगदलपुर पूर्वी में घनश्याम बघेल, जगदलपुर पश्चिम में शम्भू नाग, बास्तानार में गमचंद मण्डावी, दरभा में रामसिंह नाग, बस्तर मंडल में मोहनराम मौर्य तथा लोहण्डीगुड़ा में डोमूराम कश्यप को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments