Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत बकावंड ब्लॉक के 16 गांवों का होगा सर्वांगीण विकास

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की पहल पर शुरू की गई संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत बकावंड विकासखंड के 16 ग्राम पंच...

जगदलपुर:   बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की पहल पर शुरू की गई संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत बकावंड विकासखंड के 16 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। परियोजना का उद्देश्य जनजातीय समाज के आर्थिक, सामाजिक और समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में बकावंड ब्लॉक के ग्राम पाथरी कोलावल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विकास सहयोगी पप्पू चालकी ने ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक उन्नयन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि परियोजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाओं को बढ़ावा देना और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैठक के बाद स्थानीय स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाथरी कोलावल के सरपंच समदूराम कश्यप, रोहन घोष, पूर्व सरपंच मंगलूराम कश्यप, पंचगण, आराम पुजारी, ईश्वर कश्यप, नेहरू नेताम, सुदर्शन कश्यप, जयसिंह, डमरू, जयराम, पासरूराम, पुरसो कश्यप, फूलसिंह नेताम, पंचायत सचिव, वन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments