Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा बस्तर संभाग व जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

यह भी पढ़ें -

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता पार्टी ...

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):

भारतीय जनता पार्टी की बस्तर संभागीय बैठक एवं जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जगदलपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत बूथ नेटवर्क हैं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ विकास कार्यों और जनसेवा के संकल्प को प्रत्येक घर तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर जनता का विश्वास अर्जित किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बूथ स्तर तक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति साझा की। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, संभागीय सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

बैठक में सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, जी. वेंकट, शिवनारायण पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही, योगेन्द्र पाण्डेय, परिसराम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य सहित संभाग के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments