रायपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा जय झूलेलाल धाम परिसर, कटोरा तालाब में "एक पेड़ माँ के नाम...
रायपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा जय झूलेलाल धाम परिसर, कटोरा तालाब में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक से पूर्व संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, महामंत्री शैलेन्द्र सोमवंशी, पदमा साहू, दीपक पाठक सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा परिवार के सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का दायित्व है।
भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा सिविल लाइन मंडल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान देने वाले सभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।


No comments