जगदलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 212 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय एटापक्का में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के...
जगदलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 212 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय एटापक्का में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत अधिकारियों और जवानों ने 150 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में बटालियन की सभी समवायों के साथ वाहिनी मुख्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नीम, पीपल, आम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी संबंधित कर्मियों को सौंपी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 212 बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रहरी है। जलवायु परिवर्तन और भूमि क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सीएमओ (एसजी) एवं कमांडेंट चिकित्सक डॉ. सुमित सहगल, द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार, उप कमांडेंट गौरव शर्मा, सहायक कमांडेंट राकेश लालन सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।


No comments