Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

किसानों के हित में निरंतर कार्य करेगा भाजपा किसान मोर्चा भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

यह भी पढ़ें -

  जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा ):  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। ब...

 जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा ): 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किसानों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर किसानों के हितों की चिंता करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं तथा किसान मोर्चा को मजबूत कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कार्यकर्ता को किसानों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने प्रारंभिक उद्बोधन देते हुए 21 जून तक चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सेठिया, सतीश सेठिया, बिष्णु प्रताप, संगीता बघेल, मुरली सेठिया, राम केसरी गोयल, फकीर कश्यप सहित किसान मोर्चा के सदस्य, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments