शिवरीनारायण (विमलेंदु शेखर झा) : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान न...
शिवरीनारायण (विमलेंदु शेखर झा) :
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर-नारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना दर्शन के दौरान सिंहदेव ने श्री राम जानकी मंदिर एवं जगदीश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें शिवरीनारायण धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी तथा प्रसिद्ध कृष्ण वट का भी दर्शन कराया। की तथा पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया और विधिवत दर्शन-पूजन संपन्न कराया।
दर्शन के दौरान सिंहदेव ने श्री राम जानकी मंदिर एवं जगदीश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें शिवरीनारायण धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी तथा प्रसिद्ध कृष्ण वट का भी दर्शन कराया।
इस अवसर पर टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि भगवान शिवरीनारायण के दर्शन की उनकी लंबे समय से अभिलाषा थी, जो आज पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है, जहां पहुंचकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने महंत रामसुन्दर दास जी महाराज से प्राप्त आशीर्वाद को सौभाग्य बताया।
मठ-मंदिर की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं भगवान नर-नारायण का तैलचित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, रामकुमार पटेल, सुबोध शुक्ला, नवल सिंह, पूर्णेंद्र तिवारी, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, बजरंग शर्मा, अजय दिव्य, अमर मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य नेहा रामचरण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव द्वारा प्रदान की गई।


No comments