Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ में इबोला की आशंका से बढ़ी सतर्कता, दुर्ग जिले में तीन संदिग्धों की निगरानी

यह भी पढ़ें -

भिलाई:      छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग जिले में तीन संदिग्ध व्यक्ति...

भिलाई:     छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग जिले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में तीनों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई है और अब तक किसी में भी इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार संदिग्धों में दो व्यक्ति भिलाई के निवासी हैं, जो हाल ही में अफ्रीकी देशों इथियोपिया और युगांडा की यात्रा कर लौटे हैं। वहीं तीसरा व्यक्ति दुर्ग क्षेत्र का निवासी है, जो कांगो से भारत आया है और छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले कुछ समय मुंबई में रुका था। संबंधित देशों में इबोला संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन तीनों व्यक्तियों को चिन्हित कर निगरानी शुरू कर दी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर तीनों व्यक्तियों को 21 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी व्यक्ति में इबोला के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि इबोला वायरस दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में शामिल माना जाता है। यह संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रवों के संपर्क से फैलता है और समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर रूप धारण कर सकता है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित संक्रमण को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है।

No comments