सुकमा: थाना गादीरास पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी पर...
सुकमा: थाना गादीरास पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी पर घरेलू विवाद के दौरान लोहे के नुकीले औजार से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को ग्राम धुरवारास खासपारा, थाना गादीरास क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी रंगा सोढ़ी (46 वर्ष) ने प्रार्थी पक्ष पर लोहे के नुकीले औजार से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मामले की सूचना मिलते ही थाना गादीरास पुलिस ने अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए तथा चिकित्सकीय एवं अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। Rजांच में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रंगा सोढ़ी को 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अभिषेक वर्मा तथा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।


No comments