जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): दरभा विकासखंड के अंतर्गत संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं च...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):दरभा विकासखंड के अंतर्गत संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं चयन को लेकर जनपद पंचायत दरभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बस्तर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवेश प्रक्रिया में दरभा ब्लॉक के स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। एसडीएम शंकर लाल सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।


No comments