जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोप...
जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बोधघाट में 25 अप्रैल 2026 को प्रार्थी निरंजन बिसोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KS 1841 को न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। कार्य समाप्त होने के बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की शिकायत पर थाना बोधघाट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पुलिस ने ग्राम लामनी ठोठापारा निवासी अशोक ठाकुर (32 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KS 1841 बरामद कर जब्त कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र राय, दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप तथा आरक्षक होरीलाल आर्मो और कामदेव दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments