Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जल शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली सुचारू, पेयजल पूरी तरह सुरक्षित : महापौर संजय पांडेय

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में जल शोधन प्रक्रिय...

जगदलपुर:   नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में जल शोधन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। महापौर संजय पांडेय ने निगम की तकनीकी टीम के साथ इंटेकवेल, सेटलिंग टैंक और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एलम, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन सहित अन्य आवश्यक रसायनों के उपयोग और उनकी टेस्टिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इंद्रावती नदी के पानी में गंदलापन (टर्बिडिटी) काफी कम है। ऐसी स्थिति में डोजिंग पंप के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट की मात्रा आवश्यकता से अधिक बढ़ने की संभावना रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जलप्रदाय शाखा द्वारा रसायन की संतुलित मात्रा बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाल्व लगाकर नियंत्रित मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट मिलाया जा रहा है। इसके बाद पानी की गुणवत्ता की सैंपलिंग और परीक्षण कर उसे शहर की टंकियों तक पहुंचाया जाता है।

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि जल शोधन संयंत्र की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हैं तथा नागरिकों को पूरी तरह सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। निगम प्रशासन नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी कर रहा है।

तकनीकी अमले के सदस्य संजीव कर्ण ने बताया कि बरसात के मौसम में नदी के पानी में गंदलापन बढ़ने पर रसायनों की मात्रा बढ़ाई जाती है, जबकि सामान्य दिनों में आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित मात्रा में रसायन मिलाया जाता है। पानी की सैंपलिंग और परीक्षण के बाद ही उसे वितरण प्रणाली में भेजा जाता है।

निरीक्षण के दौरान जल कार्य एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, राजपाल कसेर, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, अमर सिंह, संजीव कर्ण, रितेश पांडे, राजकीरण अम्भोरे और माधोराव चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments